फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जेएनयू मामले की न्यायिक जांच हो’

Mon, 15 Feb 2016 11:05 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय खेत मजदूर संगठन ने खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने, जेएनयू मामले की न्यायिक जांच कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर नेहरू पार्क में धरना दिया गया। धरने में सभा के बाद राष्ट्रपति और बीडीओ मरौरी के नाम संबोधित ज्ञापन एडीओ को सौंपे।
विज्ञापन

अभा खेमस के जिला उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ता नेहरू पार्क पर एकत्र हुए। यहां धरना देकर कार्यकर्ताओं ने सभा की। जिला उपाध्यक्ष ने कहा देश में बहुमत से बनी मोदी सरकार सांप्रदायिक उन्माद फैला कर देश को बांटने का प्रयास कर रही है। सरकार के षडयंत्र के कारण ही हैदराबाद में छात्र रोहित वेमुला को आत्महत्या करनी पड़ी, वहीं अब जेएनयू में छात्र नेता कहैंया कुमार पर फर्जी आरोप लगाकर जेल भेज दिया गया। जिला सचिव देवाशीष राय ने कहा देश में बढ़ती महंगाई से किसान, मजदूर, छात्र नौजवान सभी परेशान हैं। उनके अधिकारों को छीन कर प्रदेश सरकार दमन चक्र चला रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों को भरपेट भोजन मिले इसके लिए खाद्य सुरक्षा कानून को जल्द लागू किया जाना चाहिए। धरने के बाद राष्ट्रपति और बीडीओ मरौरी के नाम संबोधित ज्ञापन मरौरी ब्लाक के एडीओ पंचायत पवन शुक्ला को सौंपे गए। इसमें जेएनयू मामले की न्यायिक जांच, एबीवीपी की गतिविधियों पर रोक लगाने, कन्हैया कुमार पर लगे अपराधिक मुकदमे को निरस्त करने सहित कई मांगें शामिल थीं। धरना एवं ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमा गैरोला, मनोहरललाल, किशनलाल, ताराचंद्र, श्रवण कुमार, संजीव कौशल, मोहनलाल, वेद प्रकाश, गया प्रसाद, जगदीश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें