जेसीआई मिडटाउन के अधिष्ठापन समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ
दिलाई गई। इस दौरान श्रेष्ठ सदस्यों को पुरस्कृत किया गया।
शहर के एक
होटल में शनिवार देर शाम 30वां अधिष्ठापन समारोह मनाया गया। सचिव अंचित
वैश्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष नितिन कौशिक ने नवनियुक्त
अध्यक्ष माणिक मित्तल को कार्यभार सौंपा। इंस्टालेशन आफीसर नितिन कौशिक ने
नवनियुक्त अध्यक्ष और उनकी टीम को शपथ दिलाई।
नए सदस्यों को भी शपथ दिलाई
गई। मुख्य अतिथि जिला जज वीके मिश्रा व अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज
अग्रवाल ने संस्था के कार्यों की सराहना की। इस दौरान श्रेष्ठ सदस्यों को
भी पुरस्कृत किया गया। जिसमें श्रवण अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ सहयोग का
पुरस्कार, अंचित वैश्य को सर्वश्रेष्ठ सचिव, प्रदीप व लव अग्रवाल को
सर्वश्रेष्ठ जेसी वीक संयोजक और गौरव अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष का
पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समापन पर नवनियुक्त सचिव अंकुर अग्रवाल
ने आभार जताया।