फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में 62 करोड़ के बजट पर स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों की शपथ ग्रहण के बाद बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर और सीडीओ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनपद के सभी वार्डों के विकास करने को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद 62 करोड़ से अधिक के बजट पर विकास को लेकर स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

बोर्ड के गठन के बाद पीलीभीत बरातघर में बोर्ड की बैठक की गई। जहां सभी सदस्यों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए परिचय प्राप्त किया। बोर्ड की बैठक की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनपद के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। सबसे पहले अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह ने लंबित कार्यों के बारे में सदन को जानकारी दी। इसके बाद गत वर्ष के 34 करोड़ 82 लाख अवशेष बजट के बाद सभी को अवगत कराया। इसके बाद नई कार्ययोजना पर चर्चा के बाद सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र विकास करने को लेकर अध्यक्ष को अवगत कराया। जिस पर पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने क्षेत्र में समान तरीके से बजट का आवंटन और विकास करने का आश्वासन दिया। अपर विकास अधिकारी जागन सिंह ने बताया कि बोर्ड की बैठक में 62 करोड़ 28 लाख 50 हजार का बजट पर सर्वसहमति के बाद पास किया है। बोर्ड बैठक में सदर विधायक संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत और पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान भी अपने विचार रखते हुए नए सदन को बधाई देते हुए क्षेत्र में विकास करने के लिए कहा। उन्होंने कहा वह लोग हमेशा सभी सदस्यों के साथ आधी रात भी तैयार खड़े है। अधिकारियों को जनता द्वारा चुने गए सदस्यों का सम्मान करना चाहिए।
शेरपुर कला का उठा मुद्दा
बैठक में ग्राम पंचायत शेरपुर कला में विकास कार्यों का मुद्दा उठा। कहा कि विकास कार्यों के नाम पर एक करोड़ से अधिक खर्च हुए पर गांव में विकास नहीं हुआ। इस पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ने मिया ने बैठक में इस मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें