एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले के सराफा व्यापारियों ने चौथे दिन भी अपना कारोबार बंद रखकर धरना दिया। इस दौरान शहर में मौन जुलूस भी निकाला गया।
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को भी जिले में सराफा कारोबार ठप रहा। सर्राफा एसोसिएशन के बैनर तले तमाम सराफा व्यापारियों ने एकत्र होकर नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी व इंस्पेक्टर राज के खिलाफ मौन जुलूस निकाला। मौन जुलूस मोतीराम चौराहे से शुरू होकर पुराना तहसील चौराहा, लाल रोड, रंगीलाल चौराहा, लोहा बाजार, जेपी रोड, चौक बाजार होते हुए पुन: मोतीराम चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हो गया। इस दौरान हुई सभा में अध्यक्ष जग्गो बाबू, मंत्री शैली अग्रवाल व उपमंत्री आलोक अग्रवाल ने एक स्वर में केंद्र सरकार के काले कानून के विरोध में कारोबार बंद रखने और धरना जारी रखने का निर्णय लिया। इस दौरान कपिल अग्रवाल, रचित अग्रवाल, मोहित अवस्थी, प्रियांश अग्रवाल, विदित अग्रवाल, केशव अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, हरिबाबू, भगवान अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल आदि शामिल रहे।
पूरनपुर। यहां भी चौथे दिन सराफा बाजार बंद रहा। इससे आभूषणों की खरीद-फरोख्त को आए ग्राहकों को बैरंग होना पड़ा।