फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी से थम जाएंगे मीटरगेज ट्रेनों के पहिए

Fri, 25 Dec 2015 11:31 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर ब्राडगेज कार्य के चलते एक जनवरी से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने उक्त रेल मार्ग पर अग्रिम आदेश तक ट्रेनों का संचालन बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इधर, रेल अफसरों ने पीलीभीत से शेष बचे रूटों पर ट्रेनों के संचालन को लेकर मंथन शुरू किया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा-टनकपुर वायां पीलीभीत मीटरगेज खंड को ब्राडगेज में परिवर्तित करने को केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 28 नवंबर को यहां पहुंचकर ब्राडगेज कार्य का शुभारंभ किया था। रेलमंत्री के शुभारंभ के बाद सालों से लटके चल रहे ब्राडगेज में एकाएक तेजी आ गई। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने दस दिसंबर को भोजीपुरा-पीलीभीत रेल मार्ग का निरीक्षण कर ब्राडगेज कार्यों की समीक्षा करने के बाद एक जनवरी से उक्त रेल मार्ग को ब्लाक करने की घोषणा की। जीएम के निर्देश के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी कंडम रैक व अन्य सामान को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया। कर्मचारियों के मुताबिक अब यहां मात्र कुछ कोच ही बचे हैं। इन्हें जल्द हटा दिया जाएगा।
इधर, महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे राजीव मिश्रा ने भोजीपुरा-पीलीभीत रेल मार्ग के आमान परिवर्तन कार्य के चलते एक जनवरी से मेगा ब्लाक लेते हुए ट्रेनों का संचालन बंद करने के आदेश दिए हैं। जारी आदेशों में कहा गया कि एक जनवरी से लिया गया ब्लाक अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


नहीं बंद होगी कोई ट्रेन, पीलीभीत से होगा संचालन
महाप्रबंधक के एक जनवरी से मेगा ब्लाक लेने के आदेश के बाद रेल अफसर ट्रेनों के संचालन को लेकर मंथन में जुट गए हैं। रेल अफसरों के मुताबिक जीएम के निर्देशानुसार किसी भी ट्रेन का संचालन बंद नहीं किया जाएगा। पीलीभीत से लखनऊ, शाहजहांपुर व टनकपुर रूट पर ट्रेनें संचालित की जाएगी। मुख्य यातायात निरीक्षक संजीव अग्रवाल ने बताया कि टनकपुर से दो व शाहजहांपुर से एक नई ट्रेन चलाने को प्रस्ताव भेजा गया है।

महाप्रबंधक द्वारा भोजीपुरा-पीलीभीत रेल मार्ग पर एक जनवरी से ट्रेनों का संचालन बंद करने के आदेश किए गए हैं। नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। ट्रेन संचालन की नई समय सारिणी जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश चौहान, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें