फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट में पेड़ों के कटान मामले में छह लोगों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम आवास से सटी बेशकीमती ग्रीन बेल्ट में स्थित शत्रु संपत्ति की जमीन पर लगे 200 पेड़ों के कटान के मामले में एक बार फिर प्रशासनिक कार्रवाई आगे बढ़ी है। एडीएम न्यायिक से कराई गई जांच के बाद डीएम के निर्देश पर प्रकरण से संबंधित छह लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। सात दिन के भीतर उन्हें अपना जवाब सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक को देना होगा।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले डीएम आवास से सटी बेशकीमती 20 बीघा जमीन पर योग ध्यान केंद्र स्थापित किया गया था। इसमें कब्जे से जुड़ी शिकायतें की गई। पहले तो तत्कालीन अधिकारियों ने मामला दबा दिया, मगर दबाव बढ़ने पर जांच कराई गई थी। इसके बाद योग ध्यान केंद्र को हटवा दिया गया था। संबंधित जमीन ग्रीन बेल्ट में और बतौर शत्रु संपत्ति दर्ज थी। यहां पर लगे 200 पेड़ों के कटान के भी आरोप लगाए गए थे। इस मामले में एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र सेे जांच कराई गई। एडीएम की जांच में अब ये पाया गया है कि बैनामा और मौके की स्थिति में पेड़ों की संख्या में भिन्नता प्रदर्शित की गई है। इसके बाद अब प्रकरण से जुड़े मोहल्ला नई बस्ती निवासी अनिल कुमार अग्रवाल, एकता नगर कॉलोनी निवासी गुरुदित्त सिंह सैहमी, बल्लभनगर कॉलोनी निवासी दुर्गादास राजानी, राजा बाग कॉलोनी के निवासी सतीश जायसवाल, गोदावरी स्टेट कॉलोनी निवासी सतवंत पाल सिंह मोहल्ला डोरीलाल निवासी मंजूनाथ को नोटिस दिया गया है। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि सभी को नोटिस दी गई है। नोटिस मिलने के एक सप्ताह के भीतर इन्हें प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्यजीव प्रभाग के कार्यालय में अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें