पीलीभीत। पीटीआर की माला रेंज में अवैध कटान मामले में एक वन दरोगा को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई पीटीआर के फील्ड डायरेक्टर जावेद अख्तर के निर्देश पर की गई ।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में मई के प्रथम सप्ताह में सागौन के पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया था। फील्ड डायरेक्टर जावेद अख्तर के जांच कराने पर माला रेंज के धमेला कंपार्टमेंट 121 में सागौन के दो पेड़ अवैध रूप से काटे जाने की पुष्टि हुई थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद फील्ड डायरेक्टर ने डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर डिप्टी डायरेक्टर ने बीट इंचार्ज वन दरोगा सुरेंद्र गौतम को निलंबित कर दिया। इस मामले में डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि फील्ड डायरेक्टर के निर्देश पर कराई गई जांच में वन दरोगा सुरेंद्र गौतम को दोषी पाया गया था। जिस पर वन दरोगा को निलंबित कर दिया है।