फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालक समेत दो गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन के बीच डीजे लगवाकर प्रधान द्वारा जीत का जश्न मनाने के मामले में जहानाबाद पुलिस ने कार्रवाई की है। डीजे संचालक समेत दो लोगों की गिरफ्तारी कर चालान किया गया। डीजे भी कब्जे में लेकर सीज किया गया है। हालांकि अभी प्रधान की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर लॉकडाउन लगाया गया है। पंचायत चुनाव के पहले ही जीत के जश्न पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी गई थी। इसके बावजूद निसरा गांव के प्रधान मोहम्मद इस्लाम ने मंगलवार रात गांव में ही खाली पड़ी जगह पर डीजे लगवाकर भीड़ जुटाई। मास्क और सामाजिक दूरी का भी प्रयोग नहीं किया था। मामला संज्ञान में आने पर बुधवार को जहानाबाद पुलिस ने मामले में प्रधान को नामजद करते हुए निषेधाज्ञा उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक नरेश कश्यप ने बताया कि इस मामले में विवेचना चल रही है। डीजे संचालक बरातबोझ गांव निवासी धर्मेंद्र और निसरा गांव निवासी शलीक अहमद को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। प्रधान समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें