फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेला : एलटी तो कहीं पीएचसी में एएनएम नहीं पहुंचीं

विज्ञापन
शहर की पुराना अस्पताल पीएचसी पर बच्चे का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को लगने वाले जन आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा। विभाग के जिम्मेदार जन आरोग्य मेले संबंधित अव्यवस्थाओं में सुधार के नाम पर सिर्फ नोटिस जारी करने की खानापूरी कर रहे हैं। नतीजा यह है कि अधिकांश चिकित्सक और स्टाफ मनमाने ढंग से ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को शहर की जोशीटोला पीएचसी पर चिकित्सक डॉ. ओपी मौर्य ने मरीजों का उपचार किया। पीएचसी पुराना अस्पताल में तैनाती के बाद भी लैब टेक्नीशियन मौजूद नहीं थे। इस वजह से मरीजों की खून से संबंधित जांच नहीं हो सकी। पीएचसी बागगुलशेरखां पर भी चिकित्सक ने 30 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी की। यहां मरीजों की कोई जांच नहीं हो सकी।


बिना उपचार के वापस लौटे मरीज
बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी खांडेपुर, पीएचसी चुर्रासकतपुर व पीएचसी शिवपुरी नवदिया में जन आरोग्य मेलों में ओपीडी सामान्य रही। मौसम में बदलाव की वजह से नेत्र संबंधी मरीजों की संख्या अधिक रही। तीनों ही पीएचसी पर 60 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी देखी गई। संवाद
विज्ञापन



पीएचसी भिकारीपुर पर ज्यादातर गुल रहती है बिजली
अमरिया। पीएचसी भिकारीपुर डॉक्टर समन इसरार ने 38 मरीज देखे। लाइट न होने से मरीजों व स्टॉफ को गर्मी से परेशान होना पड़ा। एएमएन ड्यूटी से नदारद रहीं। पीएचसी परेवा वैश्य में डाॅ. इमरान ने 31 मरीजों को देखा। यहां बुखार और खांसी के मरीज अधिक रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलरिया भिंडारा में डॉ. सुचि गुप्ता ने 33 मरीजों को देखा। संवाद


नगरीय पीएचसी में दोपहर तक पहुंचे 27 मरीज, नहीं हो सकी जांच
पूरनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को जन आरोग्य मेले में दोपहर 1:30 बजे तक 27 मरीज पहुंचे। मरीजों की अधिकांश जांचें यहां नहीं हो सकीं। डॉ. हरमनप्रीत सिंह ने मरीजों को परामर्श दिया। दवाई भी बांटी गई। संवाद

लैब टेक्नीशियन व एएनएम की ड्यूटी जन आरोग्य मेले में लगाई गई है। वह ड्यूटी के समय कहां रहे, इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से ली जाएगी। जन आरोग्य मेले में कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - डॉ. आलोक कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी

शहर की पुराना अस्पताल पीएचसी पर बच्चे का उपचार करते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें