फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कड़ी सुरक्षा में आज निकलेगा जुलूस-ए-गौसिया, 850 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बृहस्पतिवार को जुलूस-ए-गौसिया निकाला जाएगा। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर को पांच जोन में बांटा गया है। इस दौरान करीब 850 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे मोहल्ला भूरे खां स्थित दरगाह आस्तान-ए-हशमतिया से जुलूस निकलेगा। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए वापस दरगाह पर पहुंचकर समाप्त होगा। जुलूस मार्ग पर नौ स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि जुलूस की सुरक्षा में 10 इंस्पेक्टर, 35 उपनिरीक्षक, 65 हेड कांस्टेबल और 235 कांस्टेबल समेत करीब 850 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। पंजाबियान, गुरुद्वारा, फीलखाना, धुनो वाला चौराहा, मदीनाशाह, लाल रोड, शाहजी मियां मजार और छोटी मार्केट समेत संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रहेगी। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्य और सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने कोतवाली में आयोजकों के साथ बैठक की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें