पूरनपुर। धान खरीद में एक बिचौलिया पकड़ा गया, जिसके पास से आठ किसानों के पंजीकरण प्रपत्र और बैंक खातों की पासबुक मिली। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिचौलिया का शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया गया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल सिंह ने टीम के साथ शुक्रवार को मंडी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस दौरान गांव रुदपुर निवासी बिचौलिया जसवंत सिंह धान तुलवाने आया था। शक होने पर अफसरों ने उसे पकड़ लिया और कोतवाली ले गए। वहां छानबीन की गई। उसके पास आठ पंजीकरण और बैंकों के अलग अलग खाते की पासबुक मिली। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान किया। एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद ने बिचौलिया को जेल भेज दिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।