फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद में लापरवाही बरतने पर तीन क्रय केंद्र प्रभारी जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर/पीलीभीत। क्रय केंद्र समय पर न खोलने और किसानों के धान को तौलने से इनकार करने वाले क्रय एजेंसी नेफेड के तीन क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई बार चेतावनी देने के बाद भी कार्यशैली में सुधार न होने पर डीएम ने तीनों क्रय केंद्र प्रभारियों पर एफआईआर दर्ज कराकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। चालान के बाद उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। क्रय केंद्र प्रभारियों पर हुई कार्रवाई के बाद धान खरीद से जुड़े अफसर- कर्मचारियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने मंगलवार को पूरनपुर और कलीनगर के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया था। धीमी गति से धान खरीद पर डीएम ने नाराजगी जताई थी। डिप्टी आरएमओ डॉ. अविनाश झा को प्रतिदिन प्रत्येक क्रय केंद्र पर छह सौ क्विंटल धान खरीद कराने के निर्देश दिए थे। मानक के अनुरूप धान न खरीदने वाले केंद्र प्रभारियों को जेल भेजने की भी चेतावनी दी थी। नेफेड के कलीनगर तहसील के कट दियूरा, सोनूपुरा और पूरनपुर तहसील के गांव बाजारगंज के धान खरीद केंद्र की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। यहां क्रय केंद्र समय पर न खोलने और धान की तौल न करने का आरोप था। लापरवाही को लेकर किसानों में भी गुस्सा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रय केंद्र प्रभारियों से धान खरीद करने को कहा तो भी क्रय केंद्र प्रभारी नहीं माने। चेतावनी के बावजूद गंभीरता न बरतने पर डीएम ने सख्त एक्शन लिया। कट दियूरा क्रय केंद्र प्रभारी लायकराम, सोनूपुरा क्रय केंद्र के प्रभारी राजेश कुमार और बंजारगंज के क्रय केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पर एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने तीनों क्रय केंद्र प्रभारियों की पहले गिरफ्तारी की। फिर तीनों का शांतिभंग की आशंका में चालान करके उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तीनों क्रय केंद्र प्रभारियों को जेल भेज दिया गया है।
धान खरीद में किसी तरह की गड़बड़ी और लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। पहले ही अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। आगे भी अगर क्रय केंद्र प्रभारियों के स्तर से लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई होगी। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें