फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरक्षा को जयगुरुदेव समर्थकों ने निकाली जागरूकता यात्रा

Sun, 28 Dec 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था के तत्वावधान में रविवार को मंडी समिति से जागरूकता यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा लकड़ी मंडी, ड्रमंडगंज चौराहा, कोतवाली चौराहा, आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा, कमल्ले चौराहा, ठेका चौकी, नकटादाना चौराहा, गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा होते हुए सुनगढ़ी तिराहे पर पहुंची। यात्रा के दौरान समर्थक शाकाहार बनने, गाय की हत्या करने वालों को फांसी देने आदि के नारे लगाते चल रहे थे। यात्रा के समापन के साथ ही 18 दिसंबर से शुरू हुए देशव्यापी सघन गौ रक्षा अभियान का समापन हो गया। इस दौरान सत्संग भी हुआ। जिसमें कहा गया कि बाबा जयगुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत ने वर्ष 2013 से गौ की रक्षा को आवाज बुलंद की थी। कहा कि भारत भूमि पर गाय की रक्षा करना प्रत्येक इंसान का कर्तव्य है। देश में गाय की हत्या पर रोक लगाने के साथ राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए। कहा कि हत्या करने वाले को फांसी का प्रावधान किया जाए। लोगों से शाकाहार बनने का भी आहवान किया गया। इस मौके  पर मंडल अध्यक्ष हरीओम अवस्थी, जिलाध्यक्ष लाला श्रीकृष्ण, महामंत्री सुंदरलाल प्रजापति, रामचंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय, रामदुलारे वर्मा, सौरभ पांडेय, टीटू मिश्रा, मंगली प्रसाद, सियाराम पांडेय, माखनलाल वर्मा, रामबहादुर, लालाराम आर्य, सर्वेश चंद्र, चतुरबिहारी समेत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन


गौहत्या के विरोध में किया प्रदर्शन
चुर्रासकतपुर। गांव रसूला में जयगुरूदेव संगत के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गौहत्या के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कराीब पौन घंटे तक प्रदर्शन किया और गौ हत्या करने के वालों को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में संगत के जिला प्रचारक रामाधार मिश्रा, रामनरेश, वागेश कुमार, रामचंद्र लाल शर्मा, देवी प्रसाद रस्तोगी, धीरेंद्र कुमार, सुम्मेर सिंह और श्रीकृष्ण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें