फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिक्स ए साइड फुटबाॅल प्रतियोगिता का विजेता बना आईवीआरआई बरेली

विज्ञापन
शहर के गांधी स्टेडियम में हो रही सिक्स ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता में गोल का प्रयास करते ​खिलाड़
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में चल रहे सिक्स ए साइड फुटबाॅल कप पर आईवीआरआई बरेली ने यूपी ग्रामीण बैंक को पेनाल्टी शूट में 3-2 से हराकर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को 15 हजार व उपविजेता को 5100 रुपये और ट्राफी प्रदान की गई। पुरस्कार पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ मनीष सिंह व वन एवं वन्यजीव प्रभाग के भरत कुमार डीके ने बांटे।
विज्ञापन


दो दिवसीय प्रतियोगिता में फाइनल के मैन ऑफ द मैच आईवीआरआई बरेली टीम के मैथ्यूज चुने गए। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार यूपी ग्रामीण बैंक के कृष चंद्रा को मिला। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर मून क्लब पीलीभीत के राम त्रिपाठी, सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी इसी टीम के अभिनव पटेल और सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार इसी टीम के सुरम्य को मिला।

मंगलवार को पहला क्वार्टर फाइनल यूपी ग्रामीण बैंक पीलीभीत व डार्क फिनिक्स के बीच खेला गया। इसमे यूपी ग्रामीण बैंक की टीम ने 3-0 से जीत दर्जकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरा क्वार्टर फाइनल गोरखपुर और यूनाईटेड क्लब पीलीभीत के बीच हुआ। यूनाईटेड क्लब ने 1-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

तीसरा क्वार्टर फाइनल मून फुटबाॅल क्लब और इलेक्ट्रिक ईगल के बीच हुआ। मून क्लब ने 4-0 से जीत हासिल की। चौथा क्वार्टर फाइनल में आईवीआरआई बरेली ने डीएफए पीलीभीत को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहला सेमीफाइनल यूपी ग्रामीण बैंक और यूनाईटेड क्लब के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूट आउट में यूपी ग्रामीण बैंक ने 4-3 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में आईवीआरआई बरेली ने मून क्लब को पेनाल्टी शूट आउट में 4-3 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल में निर्धारित समय में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से किया गया। जिसमें आईवीआरआई की टीम ने यूपी ग्रामीण बैंक को 3-2 से पराजित कर दिया। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष कपिल देव सिंह ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए।
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, नीरज मिश्र, चेतन शर्मा, सचिव सुरेश कौशल, राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो खिलाड़ी राम सिंह, जिला वॉलीबाॅल संघ के सचिव राजेश शुक्ला, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें