फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सफाई न होने से नाला चोक, खेतों में भर रहा पानी

विज्ञापन
दीपांशु
विज्ञापन
घुंघचाई। सफाई न होने से हरदोई ब्रांच नहर से निकला नाला चोक हो गया है। पानी ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों में भर रहा है। इससे फसल को नुकसान हो रहा है। समस्या को लेकर किसानों ने कई बार अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के डूंडा, खानपुर चुकटिहाई, मटैहना, दंदौल, पंडरी, सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा, दिलावरपुर, नरायनपुर आदि गांवों के किसानों की कृषि भूमि हरदोई ब्रांच नहर के पास है। नहर के किनारे पूरब की ओर बने नाले की वर्षों से सफाई नहीं हुई। इससे नाला पूरी तरह बंद हो चुका है।
नहर का पानी नाले से ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों में भर रहा है। ऐसे में किसान खेतों की जोताई भी नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने कई बार बरेली जाकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की तो जनप्रतिनिधियों को भी शिकायत पत्र सौंपे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाला सफाई को लेकर विभागीय अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट चुके है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
- भूपेंद्र सिंह काले



नाले का पानी खेतों में भर गया है। इससे खेतों की जोताई भी नहीं हो पा रही है। नाला सफाई न होने से फसल को नुकसान पहुंच रहा है।
-छेदालाल वर्मा


नाले की सफाई लंबे समय से नहीं कराई गई है। इससे किसानों को दिक्कत हो रही है। जिम्मेदारों को इसको लेकर निर्णय लेने की जरूरत है।
- कपूर सिंह



नाले की सफाई होना बहुत जरूरी है। आए दिन नाला ओवरफ्लो होने से किसानों की फसल जलमग्न हो रही है।
- दीपांशु

दीपांशु

दीपांशु

दीपांशु

दीपांशु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें