डीएम ओएन सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री प्राथमिकता कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और समय से काम पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर आईटीआई के प्रधानाचार्य का स्पष्टीकरण तलब कर वेतन रोकने के आदेश उन्होंने किए।
कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सरकार गांव के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और आगामी वर्षों में गांव पर विशेष जोर रहेगा। उन्होंने कृषि सहित सभी विभागों ने अपनी योजनाओं को लागू कराकर जन-जन तक उसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट कामधेनु योजना की प्रगति ठीक न होने पर उन्होंने नवनियुक्त सीवीओ डॉ. अवतार सिंह ने कामधेनु, मिनी कामधेनु योजनाओं और मुर्गी पालन की योजनाओं को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए चिह्नित 1495 गांव में काम समय से पूरा करने और यहां लगाए जा रहे ट्रांसफार्मरों की सूचना देने के निर्देश दिए। गांव में विभिन्न विकास कार्य करा रहीं, निर्माण एजेंसियों से भी उन्होंने गुणवत्ता बनाए रखने ने निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य पोषण मिशन के तहत गांव में आशा, आंगनबाडी़, एएनएम का सहयोग लेकर चिह्नित गांव को कुपोषण मुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, पीडी मनरेगा डा. शिवाकांत द्विवेदी, पीडी आरबी भास्कर, उपनिदेशक कृषि एके सिंह, पीपीओ रामवीर सिंह, डीएफओ आदर्श कुमार, डीपीओ राजकपूर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।