फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंचायत भवन से कंप्यूटर सिस्टम समेत सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। ग्राम पंचायत मंडरिया स्थित पंचायत भवन से कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, सीपीयू की चार बैटरियां, वाई-फाई कनेक्शन सेट समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया। घटना का पता 15 अगस्त की सुबह कार्यालय खुलने पर चला। पंचायत सहायक की तहरीर पर न्यूरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सहायक उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि वह 15 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे पंचायत भवन पहुंचीं। मुख्य गेट पर ताला नहीं लगा था और दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था। घटना की जानकारी पंचायत सहायक ने ग्राम पंचायत प्रशासक धनदेश्वरी देवी और पंचायत सचिव मनोरंजन सिंह को दी। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें