फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बदलते मौसम में एसी-कूलर से बिगड़ रही सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तीनों पीएचसी पर वायरल बुखार, खासी-जुकाम के मरीज पहुंचे
विज्ञापन

पीलीभीत। बरसात के बीच तापमान गिरने के बाद भी कूलर-एसी में सो रहे लोगों को खासी-जुकाम के साथ वायरल बुखार ने घेरना शुरू किया है। रविवार को शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित जन आरोग्य मेलों से चिकित्सीय परामर्श में ज्यादातर मरीज वायरल बुखार से ही पीड़ित देखे गए। इनमें कुछ मरीज खासी-जुकाम के साथ सरदर्द, हाथ पैरों में दर्द से परेशान दिखाई दिए। मरीजों ने चिकित्सकों से कूलर, एसी में लगातार सोने की बात को भी स्वीकारा। चिकित्सक ने मरीजों को बदलते मौसम में सामान्य पंखे में सोने व खानपान में विशेष एहतियात बरतने की अपील की।
विज्ञापन


शहर के पुराना अस्पताल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से 60 से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया। यहां बुजुर्ग महिला व पुरुषों की संख्या अधिक रही। चिकित्सक डॉ. जनमेजय सिंह ने मरीजों को बीपी, शुगर चेक करने के साथ खासी-जुकाम, वायरल फीवर की शिकायतें मरीजों में देखी। जोशीटोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. अफसान ने 100 से भी अधिक मरीजों को परामर्श लिया। यहां शनिवार को अवकाश के चलते मोहल्ले की भीड़ अधिक रही। यहां बाल रोगियों व महिला रोगियों की संख्या 50 से अधिक देखी गई। कई मरीजों के संदिग्ध बुखार के लक्षण में मलेरिया, डेंगू के लिए कार्ड टेस्ट भी किया गया। हालांकि ज्यादातर मरीज खासी-जुकाम, बुखार के ही देखे गए। चिकित्सक डा. अफसान ने बताया मरीजों का बदलते मौसम में दिनचर्या व खानपान नही बदलना वायरल बुखार का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

पीएचसी बागगुलशेरखा में लगभग 50 मरीजों को चिकित्सक डॉ. रोहित गंगवार ने परामर्श दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें