फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोड कम करने को लगेंगे छह ट्रांसफार्मर

Thu, 04 Jun 2015 11:50 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड बिजली ट्रांसफार्मरोें का लोड कम करने को नगर क्षेत्र में छह बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य गुरुवार को शुरू कर नगर के फीडर एक में ट्रांसफार्मर लगाया गया। व्यापारियों की बैठक में ट्रांसफार्मर लगने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

एसडीओ (बिजली) सौरभ भारद्वाज ने बताया कि नगर के छह ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को चिन्हित किया गया था। लोडेड ट्रांसफार्मरों का लोड कम करने को और ट्रांसफार्मरों की मांग की गई थी। इस पर छह ट्रांसफार्मरों को लगाने की स्वीकृत मिली है। ब्लाक चौराहा पर गुरुवार को एक ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया है। विद्युत उपकेंद्र परिसर, पंकज कालोनी सहित पांच स्थानों पर और ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। उधर,  अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में ब्लाक चौराहा पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगने पर हर्ष व्यक्त किया गया। व्यापारी नेता हाजी लाडले ने कहा कि ट्रांसफार्मर लगने से फीडर एक के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, ट्रिपिंग आदि से निजात मिलेगी। बैठक में दुष्यंत शुक्ला, हरगोविंद बाजपेयी, जितेंद्र गुप्ता, बलराम, सिकंदर साबरी,  डॉ. नुसरत अली, अनुज, मनोज आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें