शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में आयोजित अटेवा के सम्मेलन में मौजूद कर्मचारी। स
पीलीभीत। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष व एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यख विजय कुमार बंधु ने कहा कि अब मन की बात नहीं, मुद्दे की बात होनी चाहिए। मुद्दे की बात से ही मुद्दे हल होंगे। वह शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित हुए अटेवा के जिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
जिला सम्मेलन में उन्होंने आगे कहा कि एनपीएस के विकल्प के रूप में लाई गई यूपीएस को कर्मचारियों और उनके बच्चों को विनाश के मार्ग पर ले जाने वाली पेंशन स्कीम बताया।
इस दौरान पर प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी समेत प्रदेश स्तर के अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
इनके अलावा बरेली मंडल अध्यक्ष जगदीश गंगवार के अलावा रामपुर, शाहजहांपुर, बरेली, लखीमपुर और बदायूं के जिलाध्यक्ष भी अपनी पूरी जिला कोर कमेटी के साथ सम्मेलन में शामिल हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र गंगवार, जिला मंत्री दुर्गेश कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार, जिला महिला संयोजिका रश्मि यादव, जिलामंत्री रीना मिश्रा, जनपद प्रवक्ता अनुज मिश्रा, लक्ष्मीकान्त शर्मा, चन्द्रपाल गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सब्बरवाल आदि मौजूद रहे।
शहर के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में आयोजित अटेवा के सम्मेलन में मौजूद कर्मचारी। स