फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आधी रात के बाद से सुबह तक होती रही बूंदाबांदी

Sat, 21 Mar 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के जिले में आधी रात के बाद से सुबह तक बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद बादल छंटने पर धूप खिली। मौसम विभाग की ओर से 26-27 मार्च को आसमान पर फिर बादल उमड़ने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही, लेकिन शाम को इसका सिलसिला थम गया था। आधी रात के बाद आसमान पर फिर काले बादल उमड़ आए। इसके बाद बूंदाबांदी होने लगी। सुबह करीब पांच बजे तक बूंदाबांदी होती रही। हालांकि, सुबह देर तक बादल उमड़ते घुमड़ते रहे। दोपहर में बादल छंटते ही धूप खिली। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि शनिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 15.8 एवं अधिकतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
डॉ. ढाका के अनुसार अब एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 26 व 27 मार्च को आसमान पर फिर बादल उमड़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिले में रिमझिम बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण तापमान में अच्छी खासी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें