फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: सड़क पर बनाया इस्राइल का झंडा, मस्जिद के बाहर इस्राइली सामान के बहिष्कार के लगाए पोस्टर, जांच शुरू

Mon, 21 Apr 2025 09:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस गंभीर हुई। कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और जांच के बाद नगर पालिका की टीम को बुलाकर सड़क पर बने इस्राइल के झंडे को पुतवा दिया।
विज्ञापन
सड़क को रंगता नगर पालिका का कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत शहर के एक मोहल्ले में सड़क पर इस्राइल का झंडा बनाने की सूचना पर पुलिस दौड़ी। पुलिस ने नगर पालिका की टीम को बुलाकर झंडा पुतवा दिया। इसके अलावा कुछ अन्य जगहों पर इस्राइली सामान का बहिष्कार करने से संबंधी पोस्टर लगे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर हटवा दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज में सोमवार की दोपहर का है। मोहल्ले में किसी ने इस्राइल के विरोध में इस्राइल का झंडा सड़क पर बना दिया। उस पर से लोग गुजरते रहे। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस गंभीर हुई। कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और जांच के बाद नगर पालिका की टीम को बुलाकर सड़क पर बने इस्राइल के झंडे को पुतवा दिया।

इसके अलावा मोहल्ला भूरे खां में स्थित दो मस्जिद और एक मदरसे के साथ छोटी मार्केट क्षेत्र में स्थित मस्जिद के बाहर इस्राइली सामान का बहिष्कार करने और फलस्तीन के समर्थन में पोस्टर भी लगा दिए गए। जानकारी के बाद पुलिस ने पोस्टर हटवा दिए। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पोस्टर लगाने वालों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें