फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना लौह पुरुष का जन्मदिवस

Sat, 31 Oct 2015 11:18 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में शनिवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गांधी सभागार में हुई गोष्ठी में डीएम ने लौह पुरुष के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन


गांधी सभागार में हुई गोष्ठी का शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष की जयंती एकता व अखंडता के रूप में मनाई जा रही है।

सभी को उनके पदचिह्नों पर चलकर कार्य करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी को एकता व अखंडता की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट जेके शर्मा, एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव आदि मौजूद रहे। संचालन मंसूर अहमद शम्सी ने किया।
विज्ञापन

आसाम चौराहा बने पटेल चौक
कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति ने खूब चंद मंदिर में सरदार पटेल का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य वीर सिंह ने कहा कि आसाम चौराहे का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसे पटेल चौक का नाम दिया जाना चाहिए।

डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने समाज के लोगों से लौहपुरुष के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर चिरंजीव गौर, तेजनारायण गंगवार, विनोद जैसवार, संदीप सिंह, डॉ. सीपी पटेल, शलभ गंगवार, अरविंद गंगवार, श्रवण गंगवार, राजेश गंगवार, गोपाल जैसवार, अनिल गंगवार, सौरभ गंगवार आदि मौजूद रहे।

 सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर साहूकारा में लौहपुरुष की जयंती मनाई गई। आचार्य अशोक कुमार ने लौहपुरुष के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल ने 600 रियासतों को भारत में शामिल करने में अभूतपूर्व योगदान दिया। इस मौके पर रामचंद्र, प्यारेलाल, ब्रजेश कुमार, महेशचंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुए पटेल जयंती समारोह में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को नई दिशा दी। सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान कीरतराम, मंगली प्रसाद, बाबूराम, दीनदयाल, रामकिशोर, झांझन लाल, तोताराम आदि वक्ताओं ने विचार रखे।

केकेएस विद्या मंदिर में हुए समारोह में डॉ. भगवानदास गंगवार, सुदेश गंगवार, प्रधानाचार्य प्रेमपाल गंगवार आदि ने विचार रखे। विद्यार्थियों ने सरदार सरदार पटेल के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

पटेल पार्क में हुए कार्यक्रम में अभिषेक, वीरेंद्र कुमार, महेश दिनकर, चंद्रशेखर गंगवार, बीडी प्रजापति आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।

मंगलम नेहरू युवा समिति कार्यालय पर विमल शुक्ला, सोनी गंगवार, प्रियंका, सुधा शुक्ला ने लौहपुरुष के जीवन परिचय पर रोशनी डाली। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

भाजयुमो कार्यालय पर डॉ. सुरेंद्र गंगवार, विमल वर्मा, विक्रम सिंह, मनोज, महिपाल, अमन, रोहित, विशाल आदि ने विचार रखे। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में हुए कार्यक्रम में भद्रपाल गंगवार, मोहित, दिलीप, खरगसेन मौजूद रहे।

श्रीराम कथा सेवा समिति कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में आशीष गुप्ता, रघुवंश तिवारी, जितेंद्र वर्मा, अनिल शुक्ला, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र जायसवाल, पिंकी गुप्ता ने लौहपुरुष के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया।

 अपना दल कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में लौहपुरुष द्वारा देशहित में किए गए कार्यों के बारे में बताया गया। इस मौके पर सुभाष चंद्र, प्रमोद, लालता प्रसाद, आकाश, भगवान दास आदि मौजूद रहे।

पूरनपुर। स्वामी एजूकेेशनल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने मां सरस्वती और लौह पुरुष के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।

एमडी गुरभाग सिंह ने सरदार पटेल के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस दौरान रन फॉर यूनिटी रेस हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, गुरभाग सिंह, राकेश सिंह, अशोक गंगवार, नीरज प्रधान नीशू, प्रधानचार्य नीरज यादव आदि ने भाग लिया।

भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल के प्रतिष्ठान में लौह पुरुष की जयंती पर मिठाई बांटी। मुकेश खंडेलवाल, डॉ. प्रदीप सक्सेना, प्रणय बाजपेई, रवि गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, आचार्य धर्म प्रकाश बौद्ध आदि ने विचार रखे।

आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पटेल और आचार्य नरेंद्र देव का जन्मदिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने पटेल और आचार्य नरेंद्र के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।

सहोता वेलफेयर सोसायटी की ओर से घुंघचाई रोड पर दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ डॉ. दिनेश गुप्ता ने झंडी दिखाकर किया। सेंट जोसेफ स्कूल के प्रवक्ता राजीव गौर ने रन फॉर यूनिटी की महत्व की जानकारी दी। सोसायटी के चेयरमैन कारज सिंह सहोता ने अंत में आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें