दो बाइकों की हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना
गजरौला के ग्राम गजरौला निवासी प्रभजोत सिंह (20) पुत्र लखवीर सिंह करीब
नौ बजे बाइक से अपने घर से किसी काम से जराकोठी की ओर जा रहा था। इसी बीच
पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज निवासी राजू (28) अपने साथी पूरनपुर के मोहल्ला
ढका जप्ती निवासी अकरम (35) की बाइक से जहानाबाद से घर लौट रहा था।
बताया
जाता है कि गजरौला के निकट दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। सूचना पर पुलिस
मौके पर पहुंची तो तीन युवक सड़क पर पड़े तड़प रहे थे।
सूचना पर
प्रभजोत का चचेरा भाई सतनाम भी मौके पर पहुंच गया। उसके सहयोग से पुलिस
अचेत पड़े तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। वहां प्रभजोत व एक अन्य युवक
को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल राजू जिंदगी व मौत से
जूझ रहा है। प्रभजोत की शिनाख्त उसके चचेरे भाई सतनाम सिंह ने की है। जबकि
मृत दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस का मानना है कि वह
राजू का साथी अकरम हो सकता है। लेकिन अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
घायल राजू भी शिनाख्त करने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने उसके घर सूचना
भिजवाई है।
अस्पताल प्रशासन ने दोनों मृत युवकों के शव को मोर्चरी में रखवा
इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मेमो भेज कर दी है।