फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार सौ रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ लोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान महंगा हुआ था लोहा
विज्ञापन




पीलीभीत। पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते लोहे पर महंगाई अब कम होने लगी है। मई की शुरुआत में लोहा पर चार सौ रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है। कारोबारियों का कहना है कि लोहे की खपत में आई कमी से लोहे के दाम घटे हैं।
विज्ञापन


बाजार में मार्च व अप्रैल में पश्चिम एशिया में युद्ध का असर लोहे पर देखने को मिला था। जो लोहे एंगल व सरिया बाजार में 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था। करोड़ों के प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे कारोबारियों ने काम बंद कर दिया। इससे कारोबार में सीधे तौर पर गिरावट भी आई। मकान निर्माण व अन्य व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स में लोहे की मांग की कमी हो गई। करीब दो माह से इसका असर देखा जा रहा है। कारोबारियों के अनुसार अब मई माह की शुरुआत में लोहे के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। 6100 रुपये प्रति क्विंटल लोहा होने से व्यापारियों से लेकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें