फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परिषदीय स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को दी जाएंगी अन्य जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को केवल प्रार्थना सभा नहीं बल्कि हर दिन नई जानकारी दी जाएगी। नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग ने प्रयास शुरू किए हैं। इसमें नदियों से लेकर पर्यावरण व अन्य जानकारियों को बच्चों के साथ साझा किया जाएगा।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षण माहौल देने के लिए शासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किताबों के अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर स्मार्ट क्लास संचालन पर भी जोर दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि जिले में 1500 से अधिक परिषदीय स्कूलों में चार लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। अब बच्चों के कौशल विकास के लिए प्रार्थना सभा के दौरान रोजाना नदियों से लेकर पर्यावरण व अन्य जरूरी जानकारी साझा की जाएगी। जिससे बच्चों का बौद्धिक विकास हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें