फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाइलिट केंद्र पर अक्तूबर से शुरू होंगी आईओटी और एआई लैब

विज्ञापन
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज नाइलिट केंद्र  पर बैठक करते डीजी नाइ​लिट। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में संचालित नाइलिट केंद्र पर जल्द ही आईओटी (इंटरनेट ऑन थिंक) तथा एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की लैब संचालित की जाएंगी। यहां बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार को नाइलिट केंद्र पर डीजी नाइलिट के नेतृत्व में आईओटी और एआई लैब के संचालन के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही बच्चों को प्रशिक्षित करने वाले शिक्षकों की बैठक भी हुई।
विज्ञापन


सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से खोले गए नाइलिट केंद्र का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को डीजी नाइलिट एमएम त्रिपाठी के नेतृत्व में ड्रमंड कॉलेज में नाइलिट सेंटर संचालक व प्रशिक्षकों की बैठक हुई।
इसमें अक्तूबर से केंद्र पर आईओटी व एआई लैब खोलने पर चर्चा की गई। लैब में होम सेफ्टी, मोशन डिटेक्टर, स्मार्ट डस्टबिन, स्नेक गेम सहित अन्य तकनीकों के संबंध में प्रशिक्षण कराए जाने के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ। बताया गया कि जो कार्य एआई से आसान सेंसर युक्त होंगे, उनको तैयार कर बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसको लेकर नाइलिट सेंटर में मॉडल लैब भी तैयार की जा चुकी है। नाइलिट की बैठक में निदेशक डीके मिश्रा, तुलिका पांडे मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें