कंपोजिट विद्यालय बिलगवां में पोस्टर के जरिए जागरूकता संदेश देते बच्चे स्रोत: शिक्षक
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बिलगवां के बच्चों ने कविता के माध्यम से भीषण गर्मी और लू से बचाव का संदेश दिया। गर्मी में घर से बाहर सिर ढककर निकलने और पानी की बोतल साथ लेकर चलने की सीख दी। शिक्षकों ने बच्चों की कविता का वीडियो भी साझा किया है।
परिषदीय स्कूलों में मंगलवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश हो रहा है। इससे पूर्व सोमवार को कंपोजिट विद्यालय बिलगवां में शिक्षकों ने बच्चों को गृहकार्य दिया। शिक्षिका अनीता तिवारी ने खेल-खेल में शिक्षा और अन्य गतिविधि कराईं। बच्चों ने कविता के जरिए लू से बचाव के उपाय बताए। कहा कि जरूरी काम हो तभी बाहर निकलें। सिर पर गीला कपड़ा डालकर धूप में निकलें या छाते का प्रयोग करें।
कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। तरल पदार्थ नींबू-पानी, शिकंजी और शरबत पीते रहें। आंखों को साफ पानी से धोते रहें। हल्के और सूती कपड़े पहनें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। तला भुना न खायें, बाहर का न खाएं, फल और सलाद अधिक लें।