फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जांच टीमें की गईं गठित, सतर्कता बढ़ाने के दिए अधीनस्थों को निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-बरेली रेलखंड पर जहानाबाद के करीब ट्रैक पर सरिया मिलने के मामले में अधिकारियों ने जांच टीम गठित कर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद सीओ जीआरपी सहित कई अन्य आला अधिकारियों ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद से सभी रेलखंड पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जहानाबाद के समीप खंभा संख्या 267/1 व 267/2 के बीच ट्रैक पर शुक्रवार की रात सवा नौ बजे बरेली को जानी वाली डेमो ट्रेन के सामने सरिया पड़ी मिली थी। लोके पायलट ने ट्रेन को रोककर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रैक पर एक बड़ा हादसा बच गया।
मामले की जानकारी लगते ही सीओ जीआरपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जहानाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने मामले में आरपीएफ की चार, जीआरपी की दो, जहानाबाद की चार टीमों को जांच में लगाया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बरेली के अलावा, टनकपुर, शाहजहांपुर और पूरनपुर रूट पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।

ढाई किलोमीटर तक सरिया घसीटने के मिले निशान
जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि सरिया को करीब ढाई किलोमीटर तक घसीटकर ले जाया गया। इसके बाद उसे रेलवे ट्रैक पर डाल गया गया। मौके पर सरिया घसीटने के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन


मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीमें जांच कर रही है। कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार, कार्यवाहक प्रभारी, आरपीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें