बीसलपुर। दो युवकों के साथ मारपीट और निर्वस्त्र कर नगर में जुलूस निकालने वाले मंगलामुखियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एक युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की है।
बीसलपुर में दो दिन पहले दोनों युवकों को नगर के कुछ मंगलामुखियों ने बंधक बनाकर मारपीट की थी। इसके बाद दोनों का मुंडन कर निर्वस्त्र कर नगर में जुलूस निकाला गया था। भीड़ के सामने भी मंगलामुखियों ने युवकों की पिटाई की थी। मामला संज्ञान में आने के बाद बीसलपुर कोतवाली पुलिस हरकत में आई।
एक युवक की मां की तहरीर पर पांच मंगलामुखियों के खिलाफ बंधक बनाकर पीटने, अश्लीलता करने के साथ निर्वस्त्र कर जुलूस निकालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने नामजद पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। संवाद