पूरनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर एनपीएस,यूपीएस की प्रतियां लेकर खड़े शिक्षक ।स
पूरनपुर। नगर के आसपास बसाई गईं कॉलोनियों की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को कुल 26 कॉलोनियों की जांच की गई, इनमें से एक ही वैध मिली। जांच शुरू होने के बाद से कॉलोनाइजरों में हड़कंप है।
क्षेत्र में पिछले कई सालों से खेत खरीदकर काॅलोनाइजर यहां प्लॉट काटकर बेच रहे हैं। कई कॉलोनियों में तो आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराए बिना ही प्लाॅट बेच दिए गए। यहां भूखंड खरीदने वाले अब बिजली, पेयजल, पार्क आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं।
कॉलोनियों की वैधता को लेकर डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी केे नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की है। इसके बाद से कॉलोनाइजर परेशान हैं।नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को पहले दिन नगर के समीप की 16 कॉलोनियों की जांच की गई। इसमें से एक ही वैध मिली है।
बताया कि कॉलोनी की जमीन को लेकर धारा 80 (अकृषिक जमीन) कराया गया या नहीं, कॉलोनी का जिला पंचायत से नक्शा पास है या नहीं आदि बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट शीघ्र ही डीएम को भेजी जाएगी।