फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अपराधों की इंतिहा, अपराधी निरंकुश

Wed, 18 Mar 2015 12:01 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा की जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही केंद्र सरकार पर भी हमला बोला गया। बैठक में निगोही में होने वाली समीक्षा बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


शहर के एक होटल में जिलाध्यक्ष मुनेंद्रपाल सागर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर ने बताया कि 22 मार्च को निगोही में समीक्षा बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी सभी विधानसभा क्षेत्र से लेकर सेक्टर लेवल तक के पदाधिकारियों की समीक्षा करेंगे।

बरेली मंडल के जोन कोआर्डिनेटर नरेंद्र सागर ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन के दायरे में रहने की हिदायत दी। मंडल कोआर्डिनेटर रामसनेही गौतम ने कहा कार्यकर्ताओं जिले की घटनाओं पर नजर रखें और घटना स्थल पर जाकर पीड़ित से मिलने। इसकी सूचना पदाधिकारियों को दें।
विज्ञापन


बैठक को कांशीराम सरोज, केदारनाथ गौतम ने भी संबोधित किया। यहां डॉ. शमशुल हसन, डॉ. राधेश्याम मौर्र्य, बालकराम सागर, अरविंद तिवारी, रामसरन सागर, दिनेश भारती, अकरम खां, राजकुमार भारती, परविंदर सिंह प्रिंस, हरीराम गौतम, रामदास कश्यप, श्रीकृष्ण भास्कर, लालाराम सागर, रामदुलारे, रामबहादुर, प्रदीप, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें