फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल में इंटरनेट और सर्वर ठप, पर्चे बनने का काम प्रभावित

विज्ञापन
पर्चा काउंटर पर भीड़। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध 200 बेड अस्पताल में बुधवार सुबह इंटरनेट सेवा और सर्वर ठप हो गया। तकनीकी खराबी के कारण ओपीडी में मरीजों के पर्चे बनने का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को दो-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। और कई मरीज बिना इलाज के वापस लौट गए।
विज्ञापन

सर्वर ठप होने की सूचना मिलते ही सीएमएस एसपी सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने तत्काल स्थिति का जायजा लिया। सीएमएस ने तकनीकी टीम को सर्वर और इंटरनेट सेवा तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए। पर्चा काउंटर पर मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह करीब नौ बजे से ही यह समस्या शुरू हो गई थी। मरीजों को इलाज के लिए पर्चा बनवाने में काफी दिक्कतें आईं। अस्पताल प्रशासन ने जल्द-से-जल्द सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ओपीडी की सामान्य व्यवस्था प्रभावित रही। मरीजों को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सीएमएस एसपी सिंह ने बताया कि टीम बुलाकर तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है। दो घंटे के बीच मरीजों के लिए मेन्युअल पर्चे भी बनाए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें