फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इंटर के छात्र की फंदे पर लटकने से मौत, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की परीक्षा में असफल होने के कारण था परेशान
विज्ञापन

बीसलपुर। गांव मुसेली के छात्र की मौत के मामले की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है।

गांव निवासी संजीव कुमार के 18 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार का शव शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के ही गांव अमरा करोड़ के पास यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि अनुज बृहस्पतिवार की शाम अपना इंटरमीडिएट का परीक्षाफल देखने बीसलपुर नगर में आया था। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर अनुज की पेंट की जेब में इंटरमीडिएट की डुप्लीकेट अंक तालिका मिली थी, जिसमें उसके फेल होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या जांच में पाया कि इंटरमीडिएट में फेल होने से अनुज परेशान था। संभवत इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम करने के बाद शुक्रवार को देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया था। शनिवार को सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आजाद इंटर कॉलेज मीरपुर वाहनपुर के स्टाफ के लोगों ने मृतक के घर जाकर शोक संवेदना जताई। अनुज इसी विद्यालय का विद्यार्थी था।
विज्ञापन

कोतवाली के अपराध निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में अनुज की हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें