फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशकों ने मानेदय वृद्धि के लिए सौंपा ज्ञापन

Tue, 03 Feb 2015 11:49 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर 14 फरवरी को लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


एसोसिएशन की मंगलवार को नेहरू पार्क में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अनुदेशकों को दिया जाने वाला मानदेय काफी कम है। मानदेय वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर लखनऊ में 14 व 15 फरवरी को विशाल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार ने अनुदेशकों से अधिक से अधिक संख्या में उसमे भाग लेने का आह्वान किया।

बैठक के बाद अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में संविदा कर्मियों के बढ़े मानदेय के आधार पर अंशकालिक अनुदेशकों को मानदेय देने, नवीनीकरण व्यवस्था समाप्त कर स्वत: नवीनीकरण प्रक्रिया लागू करने, नवीनीकरण के दौरान सौ बच्चों की अनिवार्यता समाप्त करने, स्थानांतरण की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में रोहित मिश्रा, हरीश गंगवार, महामंत्री महेश यादव, सत्यम, संतोष, वेदप्रकाश, अमित गंगवार, रामबहादुर, अनिल चापेड़ा, आदित्य गंगवार, बीनू गंगवार, अर्चना, प्रगति, कमलेश, नरेंद्र मौर्य, प्रीति शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, सर्वेश, अंकित, शादाब, नूरेआलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें