फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मिल गेट पर शुरू किया धरना

Tue, 03 Feb 2015 11:47 PM IST
बरखेड़ा/पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान न होने से परेशान गन्ना किसानों ने बजाज मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर मिल को बंद करा दिया। इसके चलते सुबह 10 बजे से मिल बंद है। किसानों का कहना है कि बुधवार को मिल के पावर प्लांट को भी बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिले की चारों चीनी मिलों में बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल का हाल सबसे खराब है। जहां अन्य मिलों ने इस वर्ष का करोड़ों रुपया भुगताना कर दिया है वहीं इस मिल पर अभी पिछले साल का भुगतान बकाया है। भुगतान न होने से किसान परेशान हो रहे हैं।

 तमाम शिकायतों के बाद भी भुगतान न होने से नाराज किसान मंगलवार को मिल पहुंचे और उन्होंने मिल को बंद कराकर गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना है मिल पर किसानों का करीब 100 करोड़ का भुगतान बकाया है इसके बाद भी प्रबंधन भुगतान की व्यवस्था नहीं कर रहा।
विज्ञापन


किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनका भुगतान नहीं किया जाता तब तक मिल को नहीं चलने दिया जाएगा और बुधवार को मिल परिसर में चल रहा पावर प्लांट (बिजली उत्पादन) भी बंद करा दिया जाएगा। धरना देने वालों में कमलेश कुमार गंगवार, माखनलाल, परमेश्वरी दयाल, तोताराम गंगवार, गोपाल गंगवार, नरेश कुमार, गप्पल बाबू सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें