फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करने के बजाए सुलह का दबाव बना रही पुलिस

Mon, 04 Sep 2017 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।  
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
दबंगों पर मिलीभगत के गजरौला पुलिस पर लगे आरोप, पीड़ित ने की शिकायत       
विज्ञापन

मैजिक चालक को असलहा के बल पर पीटने का मामला  

सवारी बैठाने से इनकार करने पर असलहों के बल पर मैजिक चालक की दबंगों ने पिटाई कर दी। तहरीर मिलने के तीन दिन बाद भी गजरौला पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि आरोपी का पता लगने के बाद अब पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी राहुल कुमार मिश्रा ने बताया कि वह पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर मैजिक चलाते हैं। वह पूरनपुर से सवारियां लेकर पीलीभीत आ रहे थे कि एक दबंग से उसकी सवारी बैठाए जाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि पहले से मैजिक फुल होने पर सवारी बैठाने से मना करने की बात पर आरोपी ने उसको हाईवे पर सकरिया गांव के पास रोक लिया और असलहाधारी साथी को बुलाकर मारपीट की। इस घटना की शिकायत तीन दिन पहले ही कर दी गई, लेकिन गजरौला पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। अब आरोप है कि जरा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी पीड़ित को सुलह करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि मारपीट के दौरान उसको काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। दूसरा पक्ष भी मैजिक चालक पर महिला से अभद्रता करने का आरोप लगाता रहा। दोनों से कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई, लेकिन वह खुद ही सुलह समझौता कराकर निपटारा कराने की बात कहकर चले गए। पुलिस पर सुलह के लिए दबाव बनाने का आरोप गलत है।  
विज्ञापन

नरेंद्र यादव, एसएचओ गजरौला 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें