फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड: जिले के 22 विद्यार्थियों का चयन, मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्र सरकार के इंस्पायर अवार्ड के लिए जनपद के 22 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से विद्यार्थियों में सृजनशीलता एवं रचनात्मक सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना की शुरुआत की गई थी, इससे विद्यार्थी विज्ञान पर आधारित संबंधित विषयों पर मॉडल तैयार कर जिला स्तर पर लगने वाली प्रदर्शनी में प्रस्तुत करते हैं। जिला स्तर पर चयनित बच्चों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेने का मौका मिलता है। वहां चुने जाने वाले विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में भाग लेते हैं। इस बार जिले के सभी मान्यता प्राप्त शासकीय और निजी स्कूलों में कक्षा छह से दसवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन जून में शुरू किए गए थे। डीआईओएस संतप्रकाश के मुताबिक इस बार जिला स्तर पर 22 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें