फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खालिस्तानी आतंकियों से मुठभेड़ में अहम भूमिका निभाने वाले इंस्पेक्टर हटाए गए

Sun, 18 May 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एसपी अभिषेक यादव ने पूरनपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर नरेश त्यागी को शुक्रवार की देर राता पुलिस लाइन भेज दिया। उनकी जगह यातायात निरीक्षक सतेंद्र कुमार को पूरनपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

नरेश त्यागी ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरनपुर में तीन खालिस्तानी आतंकियों से मुठभेड़ के अलावा फर्जी वीजा-पासपोर्ट व आइलेट सेंटरों के मामले के भंडाफोड़ में अहम जिम्मेदारी निभाई थी।
चर्चित घटनाओं में अहम भूमिका निभाने के बाद नरेश त्यागी का ग्राफ बढ़ गया था। तत्कालीन एसपी अविनाश पांडेय की गुडलिस्ट में उनका नाम शामिल था। दबाव को दरकिनार कर उन्होंने पूरनपुर में फर्जी वीजा और आइलेट सेंटर संचालकों पर लगातार कार्रवाई की। सौ से अधिक मुकदमे दर्ज हुए और कई को जेल भेजा गया। चर्चा है कि निष्पक्ष कार्यशैली को लेकर इंस्पेक्टर अक्सर जनप्रतिनिधि और विभाग के कई अधिकारियों को खलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय के तबादले के कुछ दिन बाद शुक्रवार देर रात नरेश त्यागी को पूरनपुर से हटाकर लाइनहाजिर करने का आदेश जारी हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें