फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिना पंजीकरण संचालित मिला अल्ट्रासाउंड सेंटर, नोटिस जारी

Sun, 18 May 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा सीएचसी अधीक्षक ने शनिवार को माधोटांडा कस्बे में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। अनियमितता पाए जाने पर सेंटर संचालक को नोटिस दिया गया है। दो दिन में जवाब मांगा है। इस दौरान स्टाफ भी मौके पर मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन


एमओआईसी पूरनपुर डॉ. मनीष शर्मा को सूचना मिली कि थाना माधोटांडा में खटीमा मार्ग पर स्वाॅस्तिक अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा है। सूचना पर एमओआईसी ने अपनी टीम के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर उन्हें चिकित्सक और स्टाफ नहीं मिला। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ताला लटक रहा था। इस पर उन्होंने बिना पंजीकरण संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नोटिस चस्पा किया। दो दिन में वैध प्रपत्र के साथ सीएचसी पूरनपुर में पेश होने के निर्देश दिए। नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें