फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठों पर जांच कर ने पहुंचे अधिकारी, संचालक हुए नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद में कई ईंट भट्ठे बगैर मानक के संचालित किए जा रहे हैं। इस मामले की शिकायत डीएम से की गई। डीएम के निर्देश पर जांच टीम ईंट भट्ठों की जांच करने पहुंची। टीम के आने की भनक पर कई भट्ठा संचालक नदारद हो गए।
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर अमरिया क्षेत्र में ईंट भट्ठों की जांच करने को एसडीएम सौरभ दुबे और जिला खनन अधिकारी जितेंद्र शर्मा पहुंचे। इन अधिकारियों को आठ ईंट भट्ठों की जांच करनी थी। इस बीच अधिकारियों के आने की भनक ईंट भट्ठों संचालकों का लगी तो वे मौके से नदारद हो गए। अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया ईंट भट्ठों पर अनियमिताएं पाई गई। सभी भट्ठा संचालकों को दो दिनों का समय दिया गया है। दो दिनों के भीतर यदि अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो संबंधित भट्ठों को सीज कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अमरिया क्षेत्र के आठ ईंट भट्ठों की जांच करनी थी, लेकिन कई भट्ठा संचालक मौके पर नहीं मिले। कुछ भट्ठा संचालकों के अभिलेख देखे गए हैं। जो भट्ठा संचालक नहीं मिले, उन्हें दो दिनों का समय दिया गया। निर्धारित समय में यदि वह अपना पक्ष नहीं देते हैं तो भट्ठा सीज किए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र शर्मा, जिला खनन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें