पीलीभीत। बीसलपुर ब्लॉक कार्यालय में हुई महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी में महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता पंफलेट चस्पा किए गए और योजनाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर बीसलपुर के बीडीओ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडे ने महिला कल्याण विभाग से संचालित कन्या सुमंगला, बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन आदि के बारे में जानकारी दी। जयश्री सिंह ने बाल विवाह के नुकसान बताए।
कहा कि 18 वर्ष की आयु से कम उम्र की बालिका एवं 21 वर्ष की आयु से कम बालक का विवाह करना कानूनन अपराध है। जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह ने वन स्टॉप सेंटर की पूरी प्रकिया बताई। बीसलपुर सीएचसी के एमओआईसी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण संबंधी जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने स्वास्थ्य सुरक्षा एवं बच्चों के पोषण के बारे में बताया। संवाद