फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खांसी-जुकाम के बढ़े मरीज, त्वचा की भी समस्या

Mon, 10 Feb 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की पीएचसी पर आयोजित होने वाले जन आरोग्य मेले में मौसम संबंधी मरीज पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा मरीज सर्दी खांसी जुकाम और त्वचा संबंधी मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को जिले की पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन होता है। शहर की पुराना अस्पताल स्थित पीएचसी पर डॉ.पंकज राजवंशी ने 61 मरीजों का उपचार किया। इसमें सबसे ज्यादा मरीज मौसम की बीमारी से संबंधित पहुंचे।
कई मरीजों में त्वचा से संबंधित बीमारियां सामने आई। उपकेंद्र पर फार्मासिस्ट अमरेश कुमार ने मरीजों को दवा वितरित की। वहीं शहर के बाग गुलशेर खां स्थित पीएचसी पर डॉ. मंजीत सिंह ने 52 मरीजों को देखा। यहां भी मौसम से संबंधित मरीज उपचार को पहुंचे। फार्मासिस्ट तेज प्रकाश ने मरीजों को दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के जोशी टोला स्थित पीएचसी पर डॉ. अदनान ने 42 मरीजों को देखा। यहां पर भी सबसे ज्यादा मरीज मौसम से संबंधित बीमारी से पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें