फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सांप के काटने पर पैर में लगाया चीरा, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सांप के काटने के बाद घरेलू उपाय कराने से युवक का जीवन संकट में पड़ गया। सांप के कटाने के बाद पैर पर चीरा लगाने से युवक के खून में जहर पूरी तरह फैल गया। इससे खून की कमी के साथ गुर्दे में इंफेक्शन बढ़ गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में हाल ही में लाए गए एक 30 वर्षीय युवक को पैर पर सांप ने काट लिया। उस वक्त युवक के परिजनों ने जहर निकालने के लिए पैर पर कई जगह पैर पर चीरा लगा दिए। इससे समस्या खत्म होने की वजह और बढ़ गयी। शुरू में पैर नीला पड़ने लगा। इसके बाद कमजोरी व दिक्कतें बढ़ गयी। युवक को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू प्रभारी डॉ. अरविंद जांच की जांच में खून में इंफेक्शन, गुर्दे में समस्या व हिमोग्लोबिन की कमी पाई गयी। हालांकि इलाज के बाद अब युवक में सुधार देखा जा रहा है। आईसीयू प्रभारी डॉ. अरविंद ने बताया कि चीरा लगाने या कसकर पट्टी बांधने से विष नहीं निकलता, बल्कि संक्रमण और ऊतक क्षति का खतरा बढ़ जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें