फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नगर पालिका के दावों में रोशनी, अंधेरे में आधे शहर की सड़क

विज्ञापन
साहूकारा गली का मार्ग। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। हाल ही में नगर पालिका परिषद की ओर से यह दावा किया गया कि तीन साल में शहरी क्षेत्र के मोहल्लों व चौराहों पर 5900 लाइटें और 135 हाईमास्ट लगवाई गई। इस तरह से हर साल दो हजार लाइटें लगवाईं। शहरी क्षेत्र रोशनी से जगमगा रहा है। पालिका के दावों पर रविवार देर रात कई मोहल्लों और चौराहों पर रोशनी की स्थिति परखी गई तो हालात बेहद खराब मिले। तीन करोड़ खर्च कर लाइटें लगवाने के बावजूद शहर के छह मुख्य मार्ग और कई वार्ड अंधेरे में मिले। अंधेरे में इन मार्गों पर रात में चलने के दौरान चालकों को वाहनों की हेडलाइट ही मात्र एक सहारा है, जबकि राहगीर अंधेरे में आवागमन कम करते हैं, ताकि सड़क हादसे का शिकार न हो जाएं।
विज्ञापन

नगर पालिका पीलीभीत के 27 वार्ड के अंतर्गत 49 मोहल्ले आते हैं, जबकि शहर का कुछ हिस्सा नौगवां पकड़िया नगर पंचायत में भी आता है। नगर पालिका चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल ने हाल ही में तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर और ईओ संजीव कुमार की मौजूदगी में हर साल दो हजार स्ट्रीट लाइटें से शहर के पथ प्रकाश व्यवस्था को चकाचक करने का दावा किया था।
प्रकाश व्यवस्था के पटल को देखने वाले अधिकारी का कहना है कि हर साल करीब एक करोड़ रुपये की लाइटें खरीदी गईं। इससे माना कि तीन साल में तीन करोड़ रुपये लाइटों पर खर्च किए गए। वार्ड और मोहल्लों में 45 वाट, 60 वाट, 90 वाट की 5900 एलईडी लाइटें गलियों से लेकर मोहल्लों व मुख्य मार्गों तक लगाई गईं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है। टनकपुर रोड पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता है। देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद यह अंधेरे में रहता है। छतरी चौराहे, नौगवां चौराहे पर भी रोशनी का अभाव रहता है। संवाद
विज्ञापन

-





शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता बागगुलशेरखां का रास्ता

नगर पालिका मलिन बस्तियों में विकास के नाम पर गली, सड़कें, पथ प्रकाश व्यवस्था का दावा करती है, जबकि सबसे ज्यादा स्थिति खराब मलिन बस्ती जाने वाले रास्ते की है। शहर के नौगवां चौराहे से मलिन बस्ती में चिह्नित बागगुलशेरखां मार्ग घनी आबादी वाला है। करीब आधा किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह से अंधेरे में रहता है। खंभों पर लाइटें नहीं हैं। इससे अंधेरा है। हालात ऐसे हैं कि कुछ लोगों ने अपने घरों के बाहर निजी लाइटें लगाकर सड़क पर रोशनी करने का प्रयास किया है।




गंगोत्रीपुरम में चमकते सिर्फ खंभे, लाइटें गायब

शहर के गंगोत्रीपुरम मार्ग पालिका के थान सिंह वार्ड में आता है। इस कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर लाइन से खंभे लगे हुए हैं, लेकिन लगभग आधा किलोमीटर की लाइटें ही गायब हैं। घनी आबादी का एरिया होने के चलते लोगों का आवागमन खूब रहता है। बावजूद, इसके इस मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है। खंभों से लंबे समय से लाइटें गायब हैं। रात नौ बजते ही इस मार्ग पर लोग निकलना बंद तक कर देते हैं। जरूरतमंद ही निकलता है।

जल्द कराएंगे व्यवस्था

हाल ही में वार्ड में कुछ लाइटें लगवाई गईं। कुछ की डिमांड भेजी गई है। एक दो मार्ग जहां लाइटें नहीं जल रही हैं। वहां भी जल्द लगवा दी जाएगी।
- शिखा वर्मा, सभासद थान सिंह

-



सराफा बाजार को लंबे समय से रोशनी से आस

शहर के सराफा बाजार में कई बार रात में चोरों ने कई घटनाएं की हैं। इसके बावजूद बाजार और इस मार्ग पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि पूर्व में हुई चोरियों का संज्ञान लेते हुए प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम ठीक होने चाहिए। अंधेरा छाए रहने की वजह से देर शाम 8 बजते ही सराफा कारोबारी दुकानें बंद कर देते हैं। किराना और अन्य बाजार में भी अंधेरा रहता है। दो-चार कारोबारियों ने अपनी दुकानों के आगे निजी लाइटें लगवाकार रोशानी की है।







साहूकारे की गलियों में हो जाता सन्नाटा

शहर के पॉश इलाके में शामिल साहूकारे मोहल्ले में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। लोगों के मकानों व गलियों के बाहर खंभों पर लाइटें नहीं लगने के चलते गली भी पूरी तरह से अंधेरे में रहती है। रात में इन मार्गों से लोग कम ही निकलना पसंद करते हैं।




जैसे ही मिलेंगी वैसे ही करवाएंगे रोशन की व्यवस्था

वार्ड में लाइटों की कमी है, पूर्व में नगर पालिका से लाइटें मांगी गई, जो अभी तक नहीं मिली है। जैसे ही लाइटें मिलेंगी, तुरंत लगवा दी जाएगी।
- पुष्पा उपाध्याय, सभासद साहूकारा


मालगोदाम रोड पर रहता है अंधेरा
लोगों ने बताया कि मालगोदाम रोड पर रात में अंधेरा रहता है। यह मार्ग करीब एक किमी लंबा है। इस पर यह समस्या हमेशा रहती है।
-
वार्ड में कुछ लाइट खराब हैं, जिनकी मरम्मत कराई जा रही है। हाईमास्ट लाइटों की भी मांग की गई है, जल्द ही सुधार हो जाएगा। - चैतन्य गंगवार, सभासद नई बस्ती



-
शहर के अंधेरे में रहने वाले कुछ अन्य विशेष मार्ग
- वल्लभनगर के माल गोदाम क्षेत्र
- जिला अस्पताल मार्ग

- तालाब के बराबर से अवध नगर कॉलोनी मार्ग
- आवास विकास कॉलोनी के मार्ग

- गोखले गली मार्ग
- गांधी स्टेडियम की ओर से मोहल्ला नखासा मार्ग

- टनकपुर मार्ग पर छतरी चौराहे से दो किमी तक अंधेरा रहता है


जहां की लाइटों की डिमांड आती है। तुरंत वहां भेजकर लगवा दी जाती है। मरम्मत भी समय-समय से कराई जाती है। अगर कुछ मार्गों व वार्ड में लाइटें न जलने या न होने की समस्या है तो उसे दिखवाकर तुरंत निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

- संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद

साहूकारा गली का मार्ग। संवाद

साहूकारा गली का मार्ग। संवाद

साहूकारा गली का मार्ग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें