घुंघचाई। दिन के समय चलने वाली तेज हवा के चलते ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव किया गया है। अब सुबह आठ से शाम पांच तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। जल्द ही इसकी कटाई भी शुरू हो जाएगी। मौसम में बदलाव के साथ ही तेज हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
तेज हवा के चलते तार आपस में टकराने से निकलने वाली चिंगारियों की वजह से अक्सर फसल में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं।
इससे किसानों की फसलें जलकर नष्ट हो जाती हैं। आग की घटनाओं पर रोक के लिए बिजली निगम की ओर से आपूर्ति का समय बदला गया है। शुक्रवार को घुंघचाई बिजली उपकेंद्र के गांवों में सुबह आठ बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
तेज हवा बंद होने पर पांच बजे के आस-पास आपूर्ति मिली। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया गया कि तेज हवा एवं किसानों की खेतों में पक्की खड़ी गेहूं की फसल को लेकर बिजली आपूर्ति रोकी गई है।