फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडे पड़ चुके ब्राडगेज  कार्य एकाएक तेज  

Thu, 16 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
अमान पर‌िवर्तन - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर ठंडे पड़े चुके आमान परिवर्तन कार्य में दिनों दिन तेजी आती जा रही है। भोजीपुरा से पीलीभीत के बीच छूटे स्थानों पर रेल पटरी बिछाने का कार्य तेजी से शुरू किया जा चुका है। टनकपुर रूट बंद होने से अब मुख्य प्लेटफार्म ट्रेनों की आवाजाही से मुक्त रहेगा, सो यहां भी तेजी से कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

आमान परिवर्तन कार्य को लेकर पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर एक जनवरी को ब्लाक लिया गया था। शुरूआती दौर में यहां मीटरगेज पटरियों को हटाने के बाद उसके स्थान पर ट्रांसपोटिंग के लिए 90 पौंड की रेल लाइन बिछाने का कार्य तेजी से शुरू किया गया था। साथ ही मुख्य प्लेटफार्म के समीप ही 600 मीटर बेस लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन कुछ दिन तेजी दिखाने के बाद यहां आमान परिवर्तन कार्यों की गति धीमी होती गई। इधर कई दिनों से सुस्त पड़े आमान परिवर्तन कार्यों में एकाएक तेजी आ गई है।

देवहा पुल और रेलवे क्रासिंग को जोड़ने का काम भी अंतिम दौर में  
सालों से बन रहे देवहा पुल के ऊपर भी स्लीपर डालकर पटरी बिछा दी गई। वहीं ईदगाह व रामलीला रेलवे क्रासिंग पर छूटे स्थान पर रेल पटरी बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। गुरुवार शाम देर शाम तक रामलीला रेलवे क्रासिंग पर कर्मचारी रेल पटरियों को बिछाते देखे गए।
विज्ञापन


मुख्य प्लेटफार्म पर यात्रियों की आवाजाही खत्म
टनकपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन गुरुवार से बंद होने के बाद अब मुख्य प्लेटफार्म ट्रेनों के संचालन से मुक्त रहेगा। ऐसे में अब यहां भी तेजी से काम शुरू होने की उम्मीद जागी है। अभी तक इस प्लेटफार्म से टनकपुर रूट की ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। ऐसे में यात्रियों की आवाजाही से भी कार्यों में बाधा आ रही थी। 

जल्द ही आएगी नई रेल पटरियों की रैक 
पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर ट्रांसर्पोटिंग के लिए 90 पौंड की रेल पटरी बिछाई गई है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक जल्द ही 90 पौंड के स्थान पर 120 पौंड की रेल पटरी बिछाई जाएगी। इसके लिए दो-तीन दिन में ही यहां नई रेल पटरियों की रैक पहुंचने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें