फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांव सिरसा में प्रतिबंधित पशु की हत्या कर खेत में फेंके अवशेष

Mon, 21 Jul 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रतिबंधित पशु की हत्या कर अवशेष खेत में फेंक कर आरोपी मांस ले गए। गांव सिरसा के समीप खेत में पशु के अवशेष मिलने पर भारतीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि गांव सिरसा के दक्षिण ईंट भट्टा के समीप खेत में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की सूचना गांव के संगठन कार्यकर्ताओं से मिली। इस पर संगठन कार्यकर्ता धनंज्य मिश्रा, रवि पांडेय, जीता सिंह आदि को मौके पर भेजा गया। इस मामले को लेकर हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि संरक्षित पशु की हत्या रात में की गई है। सूचना पर सीओ प्रतीक दहिया, कोतवाल सतेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि अवशेष का सैंपल कराकर शेष अवशेष को दफन करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें