फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिशु मंदिर में छात्राओं ने छात्रों को बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। सरस्वती शिशु मन्दिर में शुक्रवार को रक्षाबंधन मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। उधर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पहुंचकर रक्षाबंधन मनाया।
विज्ञापन

शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक आचार्य महेश कुमार तिवारी ने कहा कि पौराणिक कथा के अनुसार राजा बली ने भगवान विष्णु को अपना द्वारपाल बना लिया था। माता लक्ष्मी ने राजा बली को राखी बांधकर भगवान विष्णु को पुनः प्राप्त किया था। उस दिन श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि थी।
आचार्य सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि त्रेतायुग युग में रावण ने अपनी बहन शूर्पणखा के अपमान का बदला लिया था। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने द्रोपदी की रक्षा की थी। कलयुग में महारानी कर्मवती ने हुमायूं को राखी भेजी थी। आचार्य सूर्यकांत ने भी रक्षाबंधन पर प्रकाश डाला। आचार्य आशीष नगाइच ने गीत के माध्यम से बच्चों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने छात्रों एवं आचार्यो को राखी बांधी। छात्रों ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनकी रक्षा का वचन दिया। प्रधानाचार्य हरीश चंद्र शर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। संचालन आचार्य प्रमोद कुमार मिश्र ने किया। उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन एकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस कर्मियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए उनकी कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधा। कार्यक्रम में उपस्थित कड़ेराम, प्रशांत त्रिवेदी, प्रियंक शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम कोतवाल संजीव शुक्ला की मौजूदगी में हुआ।


एसएसबी सिपाहियों को भेजीं तिरंगा राखियां
पीलीभीत। जिला प्रशासन की ओर से नई पहल शुरु की गई है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने एक हजार तिरंगा राखियां बनाई हैं। जिला प्रशासन ने इन राखियों को पीलीभीत से लगे नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के सिपाहियों को भेजी हैं। इसका उद्देश्य है कि बॉर्डर पर तैनात सिपाहियों को त्योहार के दिन अकेलापन महसूस ना हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें