फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में बारिश ने बिगाड़ दिया मौसम का मिजाज

Sun, 07 Feb 2016 11:20 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह तड़के चली तेज हवाओं और रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम का मिजाज एकदम बिगड़ गया। पूरे दिन बादलों और सूरज के बीच धींगामुश्ती होती रही। वहीं बारिश और सर्द हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया।  तराई में इस बार सर्दी का मौसम लगातार करवट ले रहा है। शनिवार को खिली धूप का आनंद रविवार को बारिश ने बिगाड़ दिया। रविवार सुबह तड़के से ही तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। सात बजते-बजते जिले के कुछ स्थानों पर मामूली बूंदाबांदी और कहीं कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। पूरे दिन बादलों और सूरज के बीच धींगामुश्ती चलती रही। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक टुकड़ों में बारिश होती है। शहर के प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर लोगबाग अलाव को ढूंढते देखे गए, लेकिन कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। शाम होते ही सड़कों और बाजार में सन्नाटा पसर गया। रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बारिश करेगी खाद का काम
रविवार को हुई बारिश से ठंड तो एक बार फिर लौटी, लेकिन इससे जिले के किसानों को खासा फायदा हुआ है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बारिश से गेहूं और गन्ने की फसल को खासा फायदा हुआ है। यह बारिश फसलों में खाद का काम करेगी।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। कई बार बूंदाबांदी भी हुई। खराब मौसम के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिले देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें